फिल्म 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पिता को याद कर भावुक हुए रितेश देशमुख
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Tuesday, 21 April, 2026
फिल्म 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान ऐक्टर रितेश देशमुख अपने दिवंगत पिता विलासराव देशमुख को याद कर भावुक हो गए। रितेश ने बताया, "संजू सर (संजय दत्त) ने कहा कि आपके पिता और मेरे पिता के संबंध थे...यह फिल्म उनके लिए करते है।" उन्होंने बताया कि किरदार निभाते हुए उन्हें पिता की सीख और मूल्यों की याद आई।
short by पल्लवी श्रीवास्तव / 03:51 pm on Tuesday, 21 April, 2026
मुझे पैनिक अटैक आते थे: काम न मिलने के डर को लेकर सान्या मल्होत्रा
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Tuesday, 21 April, 2026
ऐक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने बताया है कि जो उन्हें सही नहीं लगता था उसके लिए वह 'ना' नहीं कह पाती थीं। सान्या ने कहा, "मैं सोचती थी कि मना कैसे करूं? मुझे चिंता होती थी...कि उसके बाद मुझे काम न मिले। 'ना' बोलने से पहले मुझे पैनिक अटैक आ जाता था।" उन्होंने कहा, "मैंने समय के साथ 'ना' कहना सीखा।"
short by पल्लवी श्रीवास्तव / 02:46 pm on Tuesday, 21 April, 2026
पीपल मैगज़ीन ने ऐन हैथवे को चुना 2026 की विश्व की सबसे खूबसूरत स्टार
short by Anuj / on Tuesday, 21 April, 2026
पीपल मैगज़ीन ने ऐन हैथवे को 2026 की विश्व की सबसे खूबसूरत स्टार चुना है। 43-वर्षीय अभिनेत्री जो इस वर्ष 5 फिल्मों में नज़र आएंगी उन्होंने यह सम्मान मिलने पर कहा कि यह 'सपने जैसा' लगता है। गौरतलब है, 2025 में डेमी मूर को यह खिताब मिला था जबकि 2024 में सोफिया वरगेरा को इस सम्मान से नवाज़ा गया था।
short by Anuj / 02:43 pm on Tuesday, 21 April, 2026
'डेज़ ऑफ अवर लाइव्स' के ऐक्टर पैट्रिक मुल्डून का 57 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन
short by Priyanka Verma / on Tuesday, 21 April, 2026
फिल्म 'स्टारशिप ट्रूपर्स' और शो 'डेज़ ऑफ अवर लाइव्स' में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर हॉलीवुड ऐक्टर पैट्रिक मुल्डून का 57-वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पैट्रिक के परिवार ने कहा कि हार्ट अटैक आने से उनका निधन हुआ है। उन्होंने 1990 के दशक के आखिर और 2000 के दशक में कई टीवी फिल्मों में भी काम किया।
short by Priyanka Verma / 02:36 pm on Tuesday, 21 April, 2026
आलिया भट्ट की पाकिस्तानी क्लोदिंग ब्रैंड के लिए मॉडलिंग करने की तस्वीरें निकली एडिटेड
short by खुशी / on Tuesday, 21 April, 2026
हाल ही में एक पाकिस्तानी क्लोदिंग ब्रैंड ने ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की तस्वीरें शेयर कर दावा किया कि आलिया भी उनके लेबल के सूट पहनती हैं। दरअसल, ब्रैंड ने अपने कलेक्शन में आलिया की एडिटेड तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरें वायरल होने पर फैन्स ने ब्रैंड पर अपने फायदे के लिए बिना अनुमति आलिया की शक्ल इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
short by खुशी / 12:11 pm on Tuesday, 21 April, 2026
'सैयारा' ऐक्ट्रेस अनीत पड्डा के दादा का हुआ निधन, उन्होंने कहा- 'मेरी ज़िंदगी का इकलौता प्यार'
short by Priyanka Verma / on Tuesday, 21 April, 2026
फिल्म 'सैयारा' की ऐक्ट्रेस अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है। अनीत ने अपने दादा का हाथ पकड़े गए एक ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "मेरी ज़िंदगी का इकलौता प्यार...आपने प्यार को थामे रखा, भले ही याददाश्त को थाम नहीं सके। मैं दोनों को थामे रहूंगी और साथ बिताए सभी पलों को संजोकर रखूंगी।"
short by Priyanka Verma / 10:31 am on Tuesday, 21 April, 2026
'धुरंधर 2' के OTT राइट्स ₹150 करोड़ में बिके: रिपोर्ट
short by Priyanka Verma / on Tuesday, 21 April, 2026
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के ओटीटी राइट्स ₹150 करोड़ में बिक गए हैं। इसके राइट्स को जियोहॉटस्टार ने खरीदा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म के मई के अंत या जून-2026 की शुरुआत में डिजिटल प्लैटफॉर्म पर स्ट्रीम होने की उम्मीद है। 19-मार्च को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने अबतक करीब ₹1,748.91 करोड़ कमाए हैं।
short by Priyanka Verma / 10:11 am on Tuesday, 21 April, 2026
फिल्म 'साथ-साथ' के लिए नहीं मिला था एक भी रुपया, खुद लेकर जाता था अपना खाना: राकेश बेदी
short by Priyanka Verma / on Tuesday, 21 April, 2026
फिल्म 'धुरंधर' में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले ऐक्टर राकेश बेदी ने 1982 में आई फिल्म 'साथ-साथ' को लेकर बताया है, "यह एकमात्र ऐसी फिल्म थी जिसके लिए मुझे एक भी पैसा नहीं मिला था।" उन्होंने कहा, "यहां तक कि आने-जाने का खर्च तक नहीं मिला था। मैं अपना खाना भी खुद ही लेकर जाता था।"
short by Priyanka Verma / 09:43 am on Tuesday, 21 April, 2026
यह मेरी आखिरी फिल्म हो सकती है: 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर डेविड धवन
short by सलीम / on Tuesday, 21 April, 2026
फिल्ममेकर डेविड धवन अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर सुर्खियों में हैं। डेविड धवन ने एक हालिया इंटरव्यू में इशारों-इशारों में कहा है कि यह फिल्म शायद उनके करियर की आखिरी फिल्म हो सकती है। उनका कहना है कि अब वह धीरे-धीरे काम से दूरी बनाकर सिर्फ अपने परिवार पर ध्यान देना चाहते हैं।
short by सलीम / 08:54 am on Tuesday, 21 April, 2026
अल्लू अर्जुन साइन करते हैं '30 पैसे प्रति रुपया' की डील, 'पुष्पा 2' से कमाए ₹522 करोड़
short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 21 April, 2026
निर्माता-लेखक जी धनंजयन ने खुलासा किया है कि अभिनेता अल्लू अर्जुन फिक्स्ड फीस के बजाय फिल्म की कमाई में 30 पैसे प्रति रुपया लेते हैं। उन्होंने कहा, "अगर फिल्म ₹1,000 करोड़ का कलेक्शन करती है...तो ₹300 करोड़ उन्हें मिलते हैं।" इस हिसाब से अल्लू ने 'पुष्पा 2: द रूल' से ₹522 करोड़ कमाए होंगे जिसने वर्ल्डवाइड ₹1,742.10 करोड़ कमाए थे।
short by चंद्रमणि झा / 07:45 am on Tuesday, 21 April, 2026
गंगा में विसर्जित हुईं आशा भोसले की अस्थियां, फूट-फूटकर रोईं पोती ज़नाई
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Monday, 20 April, 2026
दिग्गज गायिका आशा भोसले की अस्थियां सोमवार को गंगा में विसर्जित कर दी गईं। उनके बेटे आनंद भोसले और पोती ज़नाई ने वाराणसी में गंगा नदी में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में ज़नाई फूट-फूटकर रोती नज़र आ रही हैं। दिवंगत गायिका की इच्छानुसार, पारंपरिक रीति-रिवाज़ों से उनकी अस्थियों का विसर्जन किया गया।
short by पल्लवी श्रीवास्तव / 11:06 pm on Monday, 20 April, 2026
ऐश्वर्या ने शादी की 19वीं सालगिरह पर अभिषेक बच्चन संग शेयर की तस्वीर, आराध्या भी आईं नज़र
short by चंद्रमणि झा / on Monday, 20 April, 2026
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने सोमवार को अपनी शादी की 19वीं सालगिरह पर पति व अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की। तस्वीर में ऐश्वर्या फूलों का बुके लिए हुए नज़र आईं और सेल्फी में उनकी बेटी आराध्या भी दिखीं। ऐश्वर्या ने कैप्शन में कुछ लिखे बिना तस्वीर के साथ स्पार्कलिंग रेड हार्ट वाली इमोजी पोस्ट की।
short by चंद्रमणि झा / 10:56 pm on Monday, 20 April, 2026
मोनालिसा गर्भवती हैं, फिलहाल पेश नहीं हो सकती; केरल से खाली हाथ लौटी एमपी पुलिस
short by चंद्रमणि झा / on Monday, 20 April, 2026
महाकुंभ में वायरल हुईं मोनालिसा को लेने के लिए केरल पहुंची एमपी पुलिस की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को बताया गया कि मोनालिसा गर्भवती हैं इसलिए वह तुरंत पेश होने में असमर्थ है। गौरतलब है, मोनालिसा के नाबालिग होने की पुष्टि के बाद उसके पति फरमान पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज हुआ।
short by चंद्रमणि झा / 07:52 pm on Monday, 20 April, 2026
पीछा करने पर पैपराज़ी पर झल्लाई अनुष्का शर्मा, वीडियो आया सामने
short by Anuj / on Monday, 20 April, 2026
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पैपराज़ी पर झल्लाती हुई दिख रही हैं। पैपराज़ी एयरपोर्ट पर उनका व विराट कोहली का पीछा कर रहे थे और इस दौरान वह उन लोगों से इशारों में शांत रहने के लिए कहती भी दिखीं। विराट और अनुष्का सोमवार को वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए थे।
short by Anuj / 07:50 pm on Monday, 20 April, 2026
अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में 22 साल छोटी श्रद्धा के साथ नज़र आएंगे आमिर खान: रिपोर्ट
short by Anuj / on Monday, 20 April, 2026
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर कथित तौर पर भारतपे के पूर्व सीईओ अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में आमिर खान के साथ नज़र आएंगी। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर से उम्र में 22-वर्ष छोटी श्रद्धा फिल्म में अशनीर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर का किरदार निभाती दिखेंगी। गौरतलब है, इस फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस श्रद्धा के कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी करेंगे।
short by Anuj / 07:30 pm on Monday, 20 April, 2026
विराट-अनुष्का ने वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, वीडियो आया सामने
short by पंकज कसरादे / on Monday, 20 April, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आईपीएल 2026 में आरसीबी के पांच दिन के ब्रेक के दौरान वृंदावन (यूपी) स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने आश्रम में आयोजित अक्षय तृतीया कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया जिसका वीडियो भी सामने आया है।
short by पंकज कसरादे / 03:23 pm on Monday, 20 April, 2026
कपिल के शो के कारण मैंने कई फिल्में ठुकरा दीं, अब लोग मुझसे संपर्क नहीं करते: अर्चना पूरन सिंह
short by Priyanka Verma / on Monday, 20 April, 2026
ऐक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने कहा है कि उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा, "जब कपिल शर्मा का शो आता था तब हम 100-एपिसोड शूट करते थे। तब मेरे पास कॉल आया...और कहा गया कि स्कॉटलैंड में शूटिंग होगी। मुझे मना करना पड़ा...मैंने कई ऑफर ठुकराए...जिसके चलते लोगों ने मुझे अप्रोच करना बंद कर दिया।"
short by Priyanka Verma / 02:11 pm on Monday, 20 April, 2026
'लेटेंट' विवाद के बाद मुझे लगा मैं अमिताभ बच्चन की तरह दिवालिया होने वाला हूं: समय रैना
short by पंकज कसरादे / on Monday, 20 April, 2026
कॉमेडियन समय रैना ने बताया है कि 'लेटेंट' विवाद के बाद उन्हें डर था कि कहीं वह अमिताभ बच्चन की तरह दिवालिया ना हो जाए। उन्होंने कहा, "मैं आने वाले एपिसोड रिलीज़ नहीं कर पाया...स्पॉन्सर खो दिए...मुझे FD तोड़कर पैसे वापस करने पड़े।" उन्होंने आगे कहा, "डर था कि मैं दिवालिया हो जाऊंगा जैसा अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था।"
short by पंकज कसरादे / 12:40 pm on Monday, 20 April, 2026
'जवान' के डायरेक्टर एटली दूसरी बार बने पिता, पत्नी प्रिया ने दिया बेटी को जन्म
short by Priyanka Verma / on Monday, 20 April, 2026
फिल्म 'जवान' के डायरेक्टर एटली दूसरी बार पिता बने हैं और उनकी पत्नी प्रिया ने बेटी को जन्म दिया है। एटली ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे मीर की तरफ से यह खुशखबरी शेयर की जिसमें 'यह हुई ना बात, मुझे एक छोटी बहन मिल गई है। बड़ा भाई मीर' लिखा है। वहीं एटली ने लिखा, "ईश्वर की कृपा है❤️❤️❤️❤️।"
short by Priyanka Verma / 12:39 pm on Monday, 20 April, 2026
पारिवारिक रिश्ते टूट गए थे, मैंने ज़रूरत से ज़्यादा शराब पी इसका मुझे पछतावा है: जैस्मिन सैंडलस
short by Priyanka Verma / on Monday, 20 April, 2026
सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने पर्सनल लाइफ को लेकर कहा है, "पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ इतनी सख्ती से क्यों पेश आते हैं? मुझे कुछ बातों का पछतावा है।" उन्होंने कहा, "मेरे पारिवारिक रिश्ते टूट गए थे। पिता का निधन हो गया...मैंने ज़रूरत से ज़्यादा शराब पी जिसका मुझे पछतावा है...पेरेंट्स की वजह से बचपन में कई बार दिल टूटा था।"
short by Priyanka Verma / 11:24 am on Monday, 20 April, 2026