केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो सड़क दुर्घटना में घायल
short by अकरम शकील / on Friday, 06 May, 2016
केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो के शुक्रवार शाम को दिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर है। फिलहाल बाबुल को एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत बेहतर है। बतौर रिपोर्ट्स, जिस समय दुर्घटना हुई उस समय बाबुल अपनी बाइक से एयरपोर्ट जा रहे थे।
short by अकरम शकील / 11:16 pm on Friday, 06 May, 2016
कोहिनूर वापस लाने के लिए क्या कर रही है सरकार: कोर्ट
short by नेहा भारद्वाज / on Saturday, 09 April, 2016
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार से पूछा कि कोहिनूर को देश में वापस लाने के लिए केंद्र सरकार क्या कदम उठा रही है। ब्रिटिश सरकार पर कोहिनूर बेचने का आरोप लगाने वाली याचिका की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश टी.एस. ठाकुर के पीठ ने कुमार को जवाब देने के लिए 1 सप्ताह का समय दिया है।
short by नेहा भारद्वाज / 07:53 am on Saturday, 09 April, 2016
यूपी सरकार ने दो बीवियों वाले आदेश से किया इनकार
short by शेफाली जैन / on Saturday, 16 January, 2016
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुस्लि‍म संगठनों के विरोध के बाद शुक्रवार को दो बीवियों वाले आदेश से इनकार करते हुए कहा कि कभी ऐसा कोई नियम लाया ही नहीं गया। इस आदेश के तहत उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति में एक से ज्यादा शादियां करने वालों के आवेदन को आयोग्य माने जाने की बात कही गई थी।
short by शेफाली जैन / 02:17 pm on Saturday, 16 January, 2016