US में AI स्टार्टअप के भारतीय मूल के पूर्व CEO और CFO पर ₹3,910 करोड़ के स्कैम का लगा आरोप
short by Rishi Raj / on Monday, 20 April, 2026
अमेरिका में AI स्टार्टअप iLearningEngines के भारतीय मूल के पूर्व CEO पुथुग्रामम चिदंबरन और CFO सैयद फरहान अली नकवी पर निवेशकों से धोखाधड़ी का आरोप लगा है। US जस्टिस डिपार्टमेंट के अनुसार, कंपनी ने अपने लगभग सभी कस्टमर और रेवेन्यू डेटा फर्ज़ी दिखाए और 2023 में उसने $421 मिलियन (₹3,910 करोड़) की जो कमाई बताई थी उसमें 90% झूठी थी।
short by Rishi Raj / 07:12 pm on Monday, 20 April, 2026
PM को लेकर पोस्ट वायरल होने के बाद लेंसकार्ट CEO पीयूष की पत्नी का X अकाउंट हुआ डिएक्टिवेट
short by Rishi Raj / on Sunday, 19 April, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पुराने पोस्ट वायरल होने के बाद लेंसकार्ट के CEO पीयूष बंसल की पत्नी निधि मित्तल का X अकाउंट डिएक्टिवेट हो गया है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब लेंसकार्ट अपनी स्टाइल-गाइड को लेकर विवादों में है, जिसमें कर्मचारियों के तिलक-बिंदी लगाने पर रोक जबकि हिजाब और पगड़ी की अनुमति की बात सामने आई थी।
short by Rishi Raj / 09:06 am on Sunday, 19 April, 2026
नाम के अंत में ‘AI’ जोड़ते ही स्टार्टअप में आई तूफानी तेज़ी, एक मिनट में 300% चढ़े शेयर
short by Rishi Raj / on Friday, 17 April, 2026
सोशल मीडिया स्टार्टअप Myseum ने 15-अप्रैल को अपना नाम बदलकर Myseum.AI कर दिया। इस रीब्रांडिंग की घोषणा के बाद Myseum के शेयर में महज़ 1-मिनट में 300% की तेज़ी आई। यह रीब्रांडिंग इसलिए की गई है क्योंकि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म में लोकलाइज़्ड AI-एजेंट्स जोड़ना चाहती है। ये एआई एजेंट्स यूज़र्स की फोटो, वीडियो और मेसेज को मैनेज करने में मदद करेंगे।
short by Rishi Raj / 04:57 pm on Friday, 17 April, 2026
'ध्यान रखना, कोई बात नहीं', छुट्टी मांगने पर मैनेजर के जवाबों से खुश कर्मचारी ने शेयर की बातचीत
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 16 April, 2026
एक स्टार्टअप की कर्मचारी ने अपने मैनेजर को भेजे गए संदेशों की एक सीरीज़ शेयर कर बताया है कि उसके मैनेजर ने दो साल में उसकी एक भी छुट्टी या 'वर्क-फ्रॉम-होम' रिक्वेस्ट पर कभी कोई सवाल नहीं उठाया। एक चैट के स्क्रीनशॉट के अनुसार, जब कर्मचारी ने क्रैम्प्स की वजह से छुट्टी मांगी तो जवाब आया, "ध्यान रखना...कोई बात नहीं।"
short by नूतन कुमार गुप्ता / 11:56 am on Thursday, 16 April, 2026
क्या है स्टार्टअप बिजनेस लोन? जानिए कैसे करें आवेदन
short by / on Wednesday, 01 April, 2026
स्टार्टअप लोन मुख्यतः 2-प्रकार के होते हैं, कार्यशील पूंजी लोन और पूंजीगत खर्च के लिए लोन। कार्यशील पूंजी लोन से दैनिक खर्चों के लिए फंडिंग मिलती है जबकि पूंजीगत खर्च के लिए लोन से बिजनेस में नई तकनीक या उपकरण खरीदे जा सकते हैं। इसके लिए संबंधित बैंक या वित्तीय संस्थान की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
short by / 07:15 pm on Wednesday, 01 April, 2026
भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट में चमका महाजेनको, ग्रीन एनर्जी विजन 2035 से खींचा सबका ध्यान
short by / on Monday, 23 March, 2026
भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में Maharashtra State Power Generation Company Ltd. का पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना है। यशोभूमि में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी ने विजन 2035 के तहत सोलर, ग्रीन हाइड्रोजन और हाइड्रो प्रोजेक्ट्स पेश किए। मेघना सकोरे बोर्डीकर ने दौरा कर पहल की सराहना की और निवेश संभावनाओं पर जोर दिया।
short by / 03:19 pm on Monday, 23 March, 2026
क्या है UP सरकारी की 'सीएम युवा योजना' जिससे बदल रही है युवाओं की किस्मत?
short by / on Tuesday, 17 March, 2026
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान शिक्षित और कुशल युवाओं को अपना छोटा उद्योग या व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की एक पहल है। इसके तहत युवाओं को ₹5 लाख तक का बिना ब्याज और बिना गारंटी लोन दिया जाता है। योजना का लक्ष्य 10 वर्षों में 10 लाख युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
short by / 03:11 pm on Tuesday, 17 March, 2026
UP में 100 से ज्यादा निजी कंपनियां देंगी नौकरी, 18-25 मार्च के बीच लगेगा रोजगार मेला
short by / on Saturday, 14 March, 2026
उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए मेगा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यूपी सरकार के तहत 18 से 25 मार्च के बीच लखनऊ, झांसी और वाराणसी में रोजगार मेले लगेंगे। इसमें 100 से ज्यादा कंपनियां भाग लेंगी और हजारों युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे। यह आयोजन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत किया जा रहा है।
short by / 08:09 am on Saturday, 14 March, 2026
बेंगलुरु के स्टार्टअप Jar की BUDS ऐक्ट के तहत जांच कर रही कर्नाटक CID : रिपोर्ट
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Monday, 09 March, 2026
'मनीकंट्रोल' के मुताबिक, कर्नाटक सीआईडी बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉज़िट स्कीम्स (BUDS) ऐक्ट के तहत बेंगलुरु स्थित फिनटेक स्टार्टअप 'जार' की जांच कर रही है। आरोप है कि कंपनी ने अपने ऐप पर ज़रूरी नियामकीय मंज़ूरी लिए बिना ग्राहकों को गोल्ड सेविंग्स स्कीम की पेशकश की और नए ग्राहक जोड़ने के लिए यूज़र्स को 30-40% तक रेफरल बोनस का लालच दिया।
short by पल्लवी श्रीवास्तव / 08:30 pm on Monday, 09 March, 2026
23 वर्षीय फाउंडर ने सालभर में अपने स्टार्टअप को $100 मिलियन क्लब में किया शामिल
short by खुशी / on Wednesday, 04 March, 2026
बेंगलुरु की एक 23-वर्षीय स्टार्टअप फाउंडर-सीईओ अंजलि सरदाना ने अपने स्टार्टअप 'प्रॉन्टो' के लॉन्च के एक साल से भी कम समय में $100 मिलियन (₹921.15 करोड़) का वैल्यूएशन हासिल किया है। सरदाना ने बताया कि 9 महीने पहले वह अपनी टीम के साथ ऑफिस के फर्श पर सोकर काम कर रही थीं और आज कंपनी 18,000 बुकिंग/दिन संभाल रही है।
short by खुशी / 08:15 am on Wednesday, 04 March, 2026
एमपी के बड़वानी में हुई कृषि कैबिनेट की बैठक, ₹27,746 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी
short by / on Monday, 02 March, 2026
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में आयोजित कृषि कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल ₹27,746 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी दी गई। इस धनराशि से कृषि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
short by / 05:38 pm on Monday, 02 March, 2026
मुंबई-महाराष्ट्र के युवाओं के लिए नौकरी पाने का मौका, 70 हजार पदों पर भर्ती का ऐलान
short by / on Monday, 02 March, 2026
महानगरपालिका बीएमसी में 56 हजार से अधिक पद खाली हैं। पहले चरण में करीब 9 हजार पदों पर भर्ती शुरू होने की संभावना है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में 70 हजार सरकारी पदों पर नई पद्धति से भर्ती का ऐलान किया है। स्वास्थ्य, स्वच्छता, इंजीनियरिंग व प्रशासनिक विभागों में सर्वाधिक रिक्तियां हैं। भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी होगी।
short by / 05:11 pm on Monday, 02 March, 2026
UP में मत्स्य क्षेत्र में ₹1400 करोड़ से ज्यादा का निवेश, 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार
short by / on Monday, 02 March, 2026
उत्तर प्रदेश में मत्स्य क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 30 कंपनियां ₹1407 करोड़ से अधिक का निवेश करेंगी। लखनऊ में आयोजित मीन महोत्सव और Fisheries Investment Summit के दौरान मिले प्रस्तावों से दो हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में मत्स्य विकास को नई दिशा मिल रही है।
short by / 04:20 pm on Monday, 02 March, 2026
त्योहार बने यूपी की नई आर्थिक ताकत, सुरक्षा और सुशासन से बाजार में 50% तक बढ़ा फुटफॉल
short by / on Monday, 02 March, 2026
उत्तर प्रदेश में मजबूत कानून-व्यवस्था और बड़े सांस्कृतिक आयोजनों से 'Festival Economy' को बढ़ावा मिला है। दीपावली, होली और नवरात्र में बाजारों में 30-50% तक अधिक फुटफॉल दर्ज हुआ। अयोध्या, वाराणसी और मथुरा में धार्मिक पर्यटन बढ़ा है। कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को भी सीधे आर्थिक लाभ मिला है।
short by / 02:13 pm on Monday, 02 March, 2026
13.3 लाख मीट्रिक टन पर पहुंचा यूपी का मत्स्य उत्पादन
short by / on Saturday, 28 February, 2026
उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित मीन महोत्सव में बताया गया कि राज्य का वार्षिक मत्स्य उत्पादन 13.3 लाख मीट्रिक टन पहुंच गया है। यूपी देश का तीसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक राज्य बना है। सरकार ने ₹114 करोड़ की नई सहायता और ₹100 करोड़ के इंटीग्रेटेड एक्वापार्क की घोषणा की है।
short by / 12:53 pm on Saturday, 28 February, 2026
जॉइन करने के एक हफ्ते में ही स्टार्टअप को ₹2 लाख का 'चूना' लगाकर कर्मी ने छोड़ी नौकरी
short by खुशी / on Tuesday, 24 February, 2026
स्नीकर स्टार्टअप 'गली लैब्स' के को-फाउंडर अर्जुन सिंह ने बताया है कि उनकी कंपनी ने कुछ महीने पहले एक कस्टमर सपोर्ट को हायर किया था। उन्होंने बताया, "कर्मी ने जॉइनिंग के बाद बैकएंड सिस्टम का फायदा उठाकर...100% डिस्काउंट कोड बनाए...₹2 लाख के जूते ऑर्डर किए।" बकौल सिंह, उसने हफ्तेभर में नौकरी छोड़ दी और हरासमेंट के लीगल नोटिस भेजने लगा।
short by खुशी / 08:52 am on Tuesday, 24 February, 2026
सर्वम AI ने लॉन्च किया चैटबॉट ऐप Indus
short by आशीष शुक्ला / on Friday, 20 February, 2026
भारतीय एआई स्टार्टअप सर्वम ने अपना नया AI चैटबॉट ऐप Indus लॉन्च किया है, जो ChatGPT-Gemini को टक्कर देने के लिए तैयार माना जा रहा है। ऐप में मल्टीलिंगुअल चैट, वॉइस कमांड और डॉक्यूमेंट एनालिसिस जैसे फीचर्स हैं। यूज़र फाइल अपलोड कर AI से जवाब ले सकते हैं। फिलहाल ऐप प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।
short by आशीष शुक्ला / 04:01 pm on Friday, 20 February, 2026
₹50 LPA वेतन की नौकरी छोड़कर शख्स ने शुरू किया मोमो बिज़नेस, 2.5 साल में कमाए ₹5 करोड़
short by खुशी / on Tuesday, 10 February, 2026
गुरुग्राम के ऑन्ट्रप्रेन्योर व 'द मोमोज़ माफिया' के सीईओ/को-फाउंडर साकेत सौरभ ने बताया है कि उन्होंने 2023 में अपनी ₹52 LPA वाली नौकरी छोड़कर सड़क किनारे कार्ट पर मोमो फ्रैंचाइज़िंग बिज़नेस शुरू किया था। बकौल सौरभ, उनकी कंपनी ने 2.5 साल में ₹5 करोड़+ का रेवेन्यू कमाया और वर्तमान में 7 राज्यों में उनकी फ्रैंचाइज़ चेन चल रही है।
short by खुशी / 07:10 am on Tuesday, 10 February, 2026
'मन की बात' में पीएम मोदी का आह्वान, गुणवत्ता को बनाएं राष्ट्रीय संकल्प
short by / on Sunday, 25 January, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग और स्टार्ट-अप से जुड़े युवाओं से देश में बनने वाले उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और 'जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट' की अपील की है। मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से आगे बढ़ रही है और पूरी दुनिया भारत की प्रगति को देख रही है।
short by / 01:36 pm on Sunday, 25 January, 2026
Juspay ने जुटाए $50 मिलियन, $1.2 बिलियन वैल्यूएशन के साथ बना 2026 का पहला यूनिकॉर्न
short by Rishi Raj / on Friday, 23 January, 2026
बेंगलुरु स्थित पेमेंट्स इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी जसपे ने सीरीज़-D फॉलो-ऑन राउंड में $50 मिलियन की फंडिंग जुटाई है। इस निवेश का नेतृत्व वेस्टब्रिज कैपिटल ने किया है जिससे जसपे का वैल्यूएशन $1.2 बिलियन पहुंच गया और कंपनी 2026 की पहली यूनिकॉर्न बन गई। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल ग्लोबल एक्सपैंशन, टेक्नोलॉजी स्टेक को मज़बूत करने और AI क्षमताएं बढ़ाने में करेगी।
short by Rishi Raj / 03:48 pm on Friday, 23 January, 2026