लॉन्च के 7 महीने बाद मंगल ग्रह पर पहुंचे नासा के यान ने भेजी पहली तस्वीर
short by अंकित रॉय / on Tuesday, 27 November, 2018
लॉन्च के करीब 7 महीने के बाद 45.8 करोड़ किलोमीटर की यात्रा कर मंगल ग्रह पर पहुंचे नासा के अंतरिक्षयान इनसाइट ने पहली तस्वीर साझा की है जिसमें एलीसियम प्लैनीशिया नाम का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। 360 किलोग्राम वज़नी अंतरिक्षयान इस क्षेत्र में 5 मीटर तक खुदाई करेगा और भूकंपीय गतिविधियों व अंदरूनी सतह का अध्ययन करेगा।
short by अंकित रॉय / 12:46 pm on Tuesday, 27 November, 2018
मस्क के गांजा फूंकने के बाद नासा करेगी स्पेसX की सुरक्षा समीक्षा: रिपोर्ट
short by अंकित रॉय / on Wednesday, 21 November, 2018
एक टॉक शो के दौरान स्पेसX सीईओ एलन मस्क के व्हिस्की व गांजे का सेवन करने के बारे में पता चलने के बाद नासा द्वारा कंपनी की सुरक्षा समीक्षा किए जाने की रिपोर्ट है। नासा के प्रशासक जिम ब्राइडेन्सटाइन का कहना है कि अमेरिकी लोगों को यह दिखाने की ज़रूरत है कि रॉकेट में जाने वाला अंतरिक्षयात्री सुरक्षित रहेगा।
short by अंकित रॉय / 01:27 pm on Wednesday, 21 November, 2018
बुध ग्रह के लिए लॉन्च हुए 7 वर्षीय मिशन के तहत यान ने भेजी पहली सेल्फी
short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 23 October, 2018
यूरोपीय और जापानी स्पेस एजेंसी द्वारा बुध ग्रह के लिए लॉन्च हुए 7 वर्षीय मिशन के तहत 'बेपीकोलंबो' स्पेसक्राफ्ट ने अंतरिक्ष से पहली सेल्फी भेजी है जिसमें उसके सोलर पैनल और सन सेंसर दिख रहे हैं। गौरतलब है, 1973 और 2004 के मिशन के बाद बुध के लिए यह तीसरा मिशन है जो 2025 में बुध की कक्षा में पहुंचेगा।
short by शुभम गुप्ता / 07:43 pm on Tuesday, 23 October, 2018
21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण जुलाई में होगा, रहेगा 103 मिनट
short by श्वेता वत्स / on Thursday, 17 May, 2018
27 जुलाई को 21वीं शताब्दी का सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो 103 मिनट रहेगा और मुख्यत: भारत, अफ्रीका, पश्चिम एशिया, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में दिखेगा। पृथ्वी की छाया के मध्य से चंद्रमा के सीधे गुज़रने के कारण अवधि इतनी लंबी होगी। इस दौरान सूर्य से अधिकतम दूरी पर होने के कारण पृथ्वी की छाया का आकार बड़ा होगा।
short by श्वेता वत्स / 10:52 pm on Thursday, 17 May, 2018
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने की मानव शरीर में एक नए अंग की खोज
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 28 March, 2018
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में एक नए अंग 'इंटरस्टिसम' (interstitium) की खोज का दावा किया है जो त्वचा के ठीक नीचे, नसों, धमनियों, मांसपेशियों के बीच ऊतकों, पाचन तंत्र और मूत्र प्रणाली के आसपास हो सकता है। पहले हुए अध्ययनों में इसे एक कनेक्टिव ऊतक बताया गया था। यह मानव शरीर के सबसे बड़े अंगों में से एक है।
short by शुभम गुप्ता / 05:27 pm on Wednesday, 28 March, 2018
समुद्र में 11 किमी गहराई पर जीव-जंतुओं के पेट में मिली प्लास्टिक
short by जय शंकर / on Friday, 17 November, 2017
ब्रिटेन स्थित शोधकर्ताओं को प्रशांत महासागर में करीब 11 किलोमीटर गहराई पर मिलने वाले जीव-जंतुओं के पेट में प्लास्टिक फाइबर मिले हैं। शोधकर्ताओं ने समुद्र में सर्वाधिक गहराई वाले ज्ञात स्थान चैलेंजर डीप (मारियाना गर्त) समेत गर्तों में मिलने वाले जीवों के सैंपल का अध्ययन किया था। 1950 से अब तक 8.3 अरब टन प्लास्टिक के उत्पादन का अनुमान है।
short by जय शंकर / 10:53 am on Friday, 17 November, 2017
वायु गुणवत्ता सूचकांक में क्या है पीएम2.5 प्रदूषण स्तर?
short by आशुतोष त्रिपाठी / on Saturday, 11 November, 2017
पीएम2.5 ऐसे प्रदूषणकारी तत्वों को दर्शाते हैं जिनका आकार 2.5 माइक्रोमीटर से भी कम होता है। ठोस प्रदूषक तत्वों और तरल पदार्थों के मिश्रण से बने ऐसे कण व्यक्ति के फेफड़ों और रक्त प्रवाह तक पहुंच सकते हैं और सांस संबंधी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। फिलहाल, दिल्ली का पीएम2.5 स्तर डब्ल्यूएचओ के मानक से 20 गुना अधिक है।
short by आशुतोष त्रिपाठी / 10:37 am on Saturday, 11 November, 2017
एस्ट्रोनॉट ने अंतरिक्ष से ट्वीट की भारत की दिवाली की तस्वीर
short by सुधीर झा / on Sunday, 22 October, 2017
इटली के एस्ट्रोनॉट पाओलो नेसपोली ने दिवाली की रात अंतरिक्ष से ली गई भारत की तस्वीर ट्वीट करते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। 60 वर्षीय नेसपोली ने ट्वीट किया, " आज हिंदुओं का प्रकाश पर्व दिवाली है। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।" गौरतलब है कि नेसपोली इस समय यूरोपियन स्पेस एजेंसी की तरफ से स्पेस मिशन पर हैं।
short by सुधीर झा / 12:26 pm on Sunday, 22 October, 2017